Swastik
HinduApp.in
LibraryLive Darshan
  • Today's Panchang
  • Deities
  • Festivals
  • Digital Mantra Counter
  • Marriage Bio Data Maker
  • Share Customised Card
Favorites
HinduApp.in

Modernizing the sacred and bringing Vedic traditions to you.

Shop

Ecosystem

  • Digital Jaap Mala Mantra Counter
  • Marriage Bio Data Maker
  • Today's Panchang

Support

  • Our Story
  • Contact
  • Quality Control
  • Privacy

© 2026 HinduApp.in. All rights reserved.

Sitemap
Category iconAarti

शिव आरती - ॐ जय शिव ओंकारा (Shiv Aarti - Om Jai Shiv Omkara)

भगवान शिव जिन्हें शंकर, भोलेनाथ, महादेव के संबोधन से भी पुकारा जाता है। इनकी स्तुति मुख्यता साप्ताहिक दिन सोमवार, मासिक त्रियोदशी तथा प्रमुख दो शिवरात्रियों को की जाती है, शिवजी की आरती इन्हीं दिन और पर्व को विशेष रूप में की जाती है।

शिव आरती - ॐ जय शिव ओंकारा
Read in English
हिन्दीEN
आज की तिथिश्रावण शुक्ल द्वादशी 🌒

ॐ जय शिव ओंकारा,

स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,

अर्द्धांगी धारा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

एकानन चतुरानन

पंचानन राजे ।

हंसासन गरूड़ासन

वृषवाहन साजे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

दो भुज चार चतुर्भुज

दसभुज अति सोहे ।

त्रिगुण रूप निरखते

त्रिभुवन जन मोहे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

अक्षमाला वनमाला,

मुण्डमाला धारी ।

चंदन मृगमद सोहै,

भाले शशिधारी ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

श्वेताम्बर पीताम्बर

बाघम्बर अंगे ।

सनकादिक गरुणादिक

भूतादिक संगे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

कर के मध्य कमंडल

चक्र त्रिशूलधारी ।

सुखकारी दुखहारी

जगपालन कारी ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव

जानत अविवेका ।

प्रणवाक्षर में शोभित

ये तीनों एका ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरति

जो कोइ नर गावे ।

कहत शिवानंद स्वामी

सुख संपति पावे ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

----- Addition ----

लक्ष्मी व सावित्री

पार्वती संगा ।

पार्वती अर्द्धांगी,

शिवलहरी गंगा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

पर्वत सोहैं पार्वती,

शंकर कैलासा ।

भांग धतूर का भोजन,

भस्मी में वासा ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

जटा में गंग बहत है,

गल मुण्डन माला ।

शेष नाग लिपटावत,

ओढ़त मृगछाला ॥

जय शिव ओंकारा...॥

काशी में विराजे विश्वनाथ,

नंदी ब्रह्मचारी ।

नित उठ दर्शन पावत,

महिमा अति भारी ॥

ॐ जय शिव ओंकारा...॥

ॐ जय शिव ओंकारा,

स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव,

अर्द्धांगी धारा ॥

HinduApp

Author

Team HinduApp.in

🔥 ट्रेंडिंग

90k+ बायोडाटा बनाए गए

फ्री विवाह बायोडाटा मेकर

टेम्पलेट, प्रीव्यू और PDF एक्सपोर्ट के साथ सुंदर बायोडाटा बनाएं।

दिन 237/365

आज का सुविचार

शुभ संकल्प कठिन समय में भी मन को स्थिर रखता है।
शेयर कार्ड बनाएं

More from Shiva - शिव

शिव चालीसा

शिव चालीसा

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान । कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

कर्पूरगौरं करुणावतारं

कर्पूरगौरं करुणावतारं

कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् ।

आज की तिथिश्रावण शुक्ल द्वादशी 🌒
दिन 237/365

आज का सुविचार

शुभ संकल्प कठिन समय में भी मन को स्थिर रखता है।
शेयर कार्ड बनाएं

More from Shiva - शिव

शिव चालीसा

शिव चालीसा

जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल मूल सुजान । कहत अयोध्यादास तुम, देहु अभय वरदान ॥

कर्पूरगौरं करुणावतारं

कर्पूरगौरं करुणावतारं

कर्पूरगौरं करुणावतारं, संसारसारम् भुजगेन्द्रहारम् ।

Home/Library/Aarti/Shiv Aarti - Om Jai Shiv Omkara