Swastik
HinduApp.in
LibraryLive Darshan
  • Today's Panchang
  • Deities
  • Festivals
  • Digital Mantra Counter
  • Marriage Bio Data Maker
  • Share Customised Card
Favorites
HinduApp.in

Modernizing the sacred and bringing Vedic traditions to you.

Ecosystem

  • Digital Jaap Mala Mantra Counter
  • Marriage Bio Data Maker
  • Today's Panchang

Support

  • Our Story
  • Contact
  • Quality Control
  • Privacy

© 2026 HinduApp.in. All rights reserved.

Sitemap
Category iconAarti

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी (Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri)

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, शुक्रवार, वट सावित्री व्रत, दुर्गा पूजा, गणगौर तथा करवा चौथ के दिन गाई जाने वाली दुर्गा माँ की प्रसिद्ध आरती।

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
आज की तिथिश्रावण शुक्ल त्रयोदशी 🌒

जय अम्बे गौरी,

मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत,

हरि ब्रह्मा शिवरी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

मांग सिंदूर विराजत,

टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना,

चंद्रवदन नीको ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कनक समान कलेवर,

रक्ताम्बर राजै ।

रक्तपुष्प गल माला,

कंठन पर साजै ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

केहरि वाहन राजत,

खड्ग खप्पर धारी ।

सुर-नर-मुनिजन सेवत,

तिनके दुखहारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुण्डल शोभित,

नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर,

सम राजत ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

शुंभ-निशुंभ बिदारे,

महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना,

निशदिन मदमाती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे,

शोणित बीज हरे ।

मधु-कैटभ दोउ मारे,

सुर भयहीन करे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

ब्रह्माणी, रूद्राणी,

तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी,

तुम शिव पटरानी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत,

नृत्य करत भैरों ।

बाजत ताल मृदंगा,

अरू बाजत डमरू ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

तुम ही जग की माता,

तुम ही हो भरता,

भक्तन की दुख हरता ।

सुख संपति करता ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित,

वर मुद्रा धारी । [खड्ग खप्पर धारी]

मनवांछित फल पावत,

सेवत नर नारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कंचन थाल विराजत,

अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत,

कोटि रतन ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अंबेजी की आरति,

जो कोइ नर गावे ।

कहत शिवानंद स्वामी,

सुख-संपति पावे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

जय अम्बे गौरी,

मैया जय श्यामा गौरी ।

HinduApp

Author

Team HinduApp

दुर्गा जी से संबंधित

विन्ध्येश्वरी चालीसा

नमो नमो विन्ध्येश्वरी, नमो नमो जगदम्ब । सन्तजनों के काज में, करती नहीं विलम्ब ॥

›

वैष्णो देवी

वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय और माने जाने वाले धार्मिक मंदिर है

›
🔥 ट्रेंडिंग90k+ बायोडाटा बनाए गएफ्री हिंदू विवाह बायोडाटा मेकर
दिन 238/365

आज का सुविचार

मनन की आदत छोटे प्रयासों को बड़े परिणामों में बदल देता है।
शेयर कार्ड बनाएं
आज की तिथिश्रावण शुक्ल त्रयोदशी 🌒

दुर्गा जी से संबंधित

विन्ध्येश्वरी चालीसा

नमो नमो विन्ध्येश्वरी, नमो नमो जगदम्ब । सन्तजनों के काज में, करती नहीं विलम्ब ॥

›

वैष्णो देवी

वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय और माने जाने वाले धार्मिक मंदिर है

›
🔥 ट्रेंडिंग90k+ बायोडाटा बनाए गएफ्री हिंदू विवाह बायोडाटा मेकर
दिन 238/365

आज का सुविचार

मनन की आदत छोटे प्रयासों को बड़े परिणामों में बदल देता है।
शेयर कार्ड बनाएं
Home/Library/Aarti/Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri