Manne Acha Laage Se (मने अच्छा लागे से: भजन)
Tera Salasar Darbar Tane Puje Ye Sansar, Teri Gunje Jay Jaykar Manne Acha Lage Se.

सिया राम जी के चरणों के दास बाला जी,
भक्तों के रहते सदा पास बाला जी,
श्री राम जी के दूत बड़े खास बाला जी,
तेरे दम से चले मेरी सांस बाला जी,
तेरा सालासर दरबार तने पूजे यो संसार,
तेरी गूंजे जय जयकार मने अच्छा लागे से,
माता अंजनी के लाल तेरी कोई ना मिसाल,
तेरा चोला लाल लाल मन्ने अच्छा लागे से,
तेरे तन में है राम तेरे मन में है राम,
तन्ने कहना राम-राम मने अच्छा लागे से ॥
मैं तो हो गया था बड़ा मजबूर बालाजी,
चरणों से हो गया था दूर बालाजी,
तेरे नाम का यो चढ़ गया सरूर बालाजी,
तेरी भक्ति से हो या मशहूर बालाजी,
तूने भरदी मेरी गोज तेरी कृपा से मौज,
तेरे दर पे आना रोज मने अच्छा लागे से,
तेरे तन में है राम तेरे मन में है राम,
तन्ने कहना राम-राम मने अच्छा लागे से ॥
तेरे ऊंचे ऊंचे देखूं जो निशान बाला जी,
दिल में जगे सै अरमान बाला जी,
तूने भर दी मेरी गोज तेरी कृपा से मौज,
तेरे दर पे आना रोज मने अच्छा लागे से,
तेरे तन में है राम तेरे मन में है राम,
तन्ने कहना राम-राम मने अच्छा लागे से ॥
तेरे ऊंचे ऊंचे देखूं जो निशान बाला जी,
दिल में जगे सै अरमान बाला जी,
तुने जग में करी है ऊंची शान बाला जी,
देख दुनिया बड़ी है परेशान बाला जी,
नरसी धरता तेरा ध्यान अटकी तेरे में ही जान,
मित्तल करता गुणगान मन्ने अच्छा लगे से,
तेरे तन में है राम तेरे मन में है राम,
तन्ने कहना राम-राम मने अच्छा लागे से ॥
Author
Team HinduApp
More from Hanuman
Sunderkand Path
संपूर्ण सुंदरकांड पाठ हिंदी में, जामवंत के बचन सुहाए, सुनि हनुमंत हृदय अति भाए.
Sankatmochan Hanuman Ashtak
श्री हनुमंत लाल की पूजा आराधना में संकट मोचन हनुमान अष्टक का नियमित पाठ करने से भक्तों पर आये गंभीर संकट का भी निवारण हो जाता है।
Mangalwar Vrat Katha
जो मनुष्य मंगलवार व्रत कथा को पढ़ता या सुनता है,और नियम से व्रत रखता है उसे हनुमान जी की कृपा से सब कष्ट दूर होकर सर्व सुख प्राप्त होता है ||
Bajrang Baan
यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥ पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥ यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥ धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥
Related Articles
Daily Quote
Shubh sankalp kathin samay mein bhi man ko sthir rakhta hai.